Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विजिलेंस टीम ने 10 हजार रिश्वत लेते दरोगा को रंगेहाथ पकड़ा



विजिलेंस टीम ने 10 हजार रिश्वत लेते दरोगा को रंगेहाथ पकड़ा
यूपी डेस्कः
गोंडा जिले के नवाबगंज थाने में तैनात उप निरीक्षक अमर पटेल को देवीपाटन मंडल की भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने विकास खण्ड कार्यालय से 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दरोगा आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने का मूल निवासी है। इस कार्यवाही से महकमे मे हडकम्प मचा है।


विजिलेंस टीम के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि नवाबगंज के रघुनाथपुर निवासी हरीशचंद्र मिश्र ने बीते 23 दिसंबर को विश्नोहरपुर निवासी बृजेश यादव समेत पांच लोगों के विरुद्ध घर पर आकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की विवेचना कर रहे अमर पटेल मुकदमे में गंभीर धारा बढ़ाकर जेल भेजने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहे थे। पीड़ित बृजेश ने भ्रष्टाचार निरोधक थाने से सम्पर्क किया। इसके बाद टीम ने जाल बिछाकर दरोगा को ट्रैप किया। आरोपी उपनिरीक्षक को गोरखपुर स्थित एक अदालत में पेश किया जाएगा। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad