Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

13 दिसम्बर को दिल्ली कूच करेंगे कांग्रेसी




13 दिसम्बर को दिल्ली कूच करेंगे कांग्रेसी
बस्ती, 07 दिसम्बर। कांग्रेस पार्टी श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवानंद पाण्डेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. उदयराज के निर्देश पर दर्जनों लोग 13 दिसम्बर को राजधानी दिल्ली कूच करेंगे। यह जानकारी देते हुये श्री पाण्डेय ने प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या मे दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचने की अपील किया है। उन्होने कहा वोट चोरी के सैकड़ों साक्ष्य होने के बावजूद चुनाव आयोग के कान मे जूं नही रेंग रहा है। 


वह दिन दूर नही जब जनता सड़कों पर उतरकर अपना हक मांगेगी। दूसरी ओर एसआईआर प्रक्रिया में बड़ी संख्या में जान गंवा चुके बीएलओ के परिवारों के लिये सरकार ने कोई मुआवजा नही घोषित किया जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी सरकार की हर जुल्म और ज्यादती के खिलाफ जनहित मे आवाज बुलंद करेगी। इसी कड़ी में आपको बता दें वोट चोरी और एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी के खिलाफ शीतकालीन सत्र के वक्त 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली होगी। इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं की मौजूदगी रहेगी। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad