Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वाहनों से डीजल चुराने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार



वाहनों से डीजल चुराने वाले 4 अभियुक्त गिरफ्तार

बस्ती, 04 नवम्बर। छावनी पुलिस ने वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजनपदीय गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। छावनी पुलिस की इस गिरोह पर नजर थी। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मिन्टू (निवासी भटपुरवा, थाना भीटी, जनपद अम्बेडकरनगर), राकेश कुमार गुप्ता (निवासी नगराबदली, थाना छावनी, जनपद बस्ती), अतुल पटेल (निवासी सारंगपुर बलिनाव, थाना अहिरौली, जनपद अम्बेडकरनगर) और अतुल वर्मा (निवासी आनापुर सरैया, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या) के रूप में हुई है। 



इनको अलग अलग स्थानों से पकड़ा गया। एएसपी के अनुसार, यह गिरोह रात के समय खड़े ट्रकों और अन्य भारी वाहनों से डीजल चुराता था। चोरी किए गए डीजल को स्थानीय बाजारों और बाहरी जनपदों में बेचा जाता था। गिरोह की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सर्विलांस टीम और छावनी पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की, जिसके बाद गुरुवार को यह सफलता मिली। इस गिरफ्तारी अभियान में छावनी थाना के एसओ जनार्दन प्रसाद, सर्विलांस सेल के प्रभारी शेषनाथ यादव, सत्येंद्र यादव, सभाजीत मिश्र, शोभा यादव, एसआई शशिशेखर सिंह और देवेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad