Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने शिक्षकों के बेटियों की शादी मे की 55 हजार की मदद


टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने शिक्षकों
के बेटियों की शादी मे की 55 हजार की मदद

बस्ती, 13 दिसम्बर।
रविवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम द्वारा जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के परिसर में 4 लोगो को बेटियों की शादी के लिये 55 हजार रूपये का चेक दिया गया। प्रमोद कुमार ओझा ने बताया कि यह राशि शिक्षकों द्वारा दिये गये प्रति कन्या एक रूपये की राशि पर 4 पात्रों में 55 हजार का चेक सौंपा गया। 


समूचे प्रदेश में 251 लोगों में यह राशि विवाह के लिये सहयोग के क्रम में दी गई है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला प्रवक्ता राजेश कुमार, मण्डल सह संयोजक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केयर टीम द्वारा शिक्षकों से नाम मात्र की राशि लेकर उनके परिजनों के सुख और दुःख की स्थिति में सहायता दी जाती है। इसका पूरा श्रेय संस्थापक अध्यक्ष विवेकानन्द आर्य औरं सह-संस्थापक, सुधेश कुमार पाण्डेय, संजीव रजक का है।


इनकी पहल पर अनेक ऐसे शिक्षक परिवारांं को 55 लाख रूपये तक की राशि दिया जाता है जिनका किसी कारण से असमय निधन हो जाता है। अशोक कुमार यादव, पटेश्वरी प्रसाद सिंह, राजीव कुमार, मनोज कुमार उपाध्याय को जब बेटी के विवाह के लिये 55-55 हजार रूपयों का चेक सगुन के रूप में मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी। इस अवसर पर आई.टी.सेल प्रभारी रजनीश मिश्र, कन्यादान प्रभारी अवधेश कुमार, जिला सह संयोजक लक्ष्मन लाल, अमर चन्द वर्मा राहुल राव,मुरलीधर, शैलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad