Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोटरसाइकिल की चाबी न मिलने पर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम



मोटरसाइकिल की चाबी न मिलने पर युवक ने उठाया आत्मघाती कदम
मीडिया दस्तक, ब्यूरो सिद्धार्थनगर (अवधेश मिश्र)
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम इनरी ग्रांट के कुबरी टोला निवासी शिवकुमार पुत्र सोमई निवासी उम्र 28 वर्ष ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान स्थिति गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल भेजा गया वहा से गोरखपुर रेफर किया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिजन शव को घर लाये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। परिजनों के मुताबिक शिवकुमार मोटरसाइकिल की चाबी मांग रहा था, परिजनों द्वारा मना किए जाने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। थानाध्यक्ष अभय सिह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad