Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रिण्ट मीडिया ने इलेक्ट्रानिक मीडिया को 6 विकेट से हराया



प्रिण्ट मीडिया ने इलेक्ट्रानिक मीडिया को 6 विकेट से हराया
बस्ती, 25 दिसम्बर।
नेशनल प्रेस क्लब के संयोजन मे शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में प्रिण्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के बीच 12 ओवर का सद्भावना क्रिकेट मैच खेला गया। वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल प्रेस क्लब के संस्थापक राजेन्द्रनाथ तिवारी ने टास उछालकर मैच का उद्घाटन किया। टांस जीतने के उपरान्त इलेक्ट्रानिक मीडिया के कप्तान सतीश श्रीवास्तव ने बल्लेबाजी का फैसला किया। 




1- नेशनल प्रेस क्लब के संस्थापक राजेन्द्रनाथ तिवारी ने टास उछालकर किया मैच का उद्घाटन 2- विनर टीम व रनर टीमों को कप एवं विनर टीम को पटेल एसएमएच हॉस्पिटल के संस्थापक डा. वी.के. वर्मा ने दिया 5100 रूपये का नगद पुरस्कार 3- डा. श्रेया संगीत संस्थान एवं डी.आर.एम.एस. हॉस्पिटल की ओर से प्रत्येक छक्के पर खिलाड़ियों को मिला 500 रूपये का नगद पुरस्कार 4- ओंकार पाण्उेय के नाम रहा मैन आफ दी मैच 




प्रिण्ट मीडिया की ओर से ओंकार पाण्डेय, परमेश्वर पाण्डेय, सदीप यादव तथा रितेश गुप्ता की धुआधार गेंदबाजी ने इलेक्ट्रानिक मीडिया को 79 रनों पर समेट दिया। एक ओवर मे दो विकेट गंवाने के बाद इलेक्ट्रानिक मीडिया की टीम दबाव में आ गयी और यह दबाव आखिरी ओवर तक कायम रहा। इसका फायदा उठाते हुये प्रिण्ट मीडिया की टीम ने कप्तान रत्नेन्द्र पाण्डेय पंकज के नेतृत्व मे महज 7 ओवर मे ही परिणाम अपने पक्ष मे कर लिया। इस प्रकार 5 विकेट से प्रिण्ट मीडिया की टीम ने शानदार जीत हासिल की। दोनो टीमों की ओर से 3-3 शानदार छक्के लगे। यह उपलब्धि रत्नेन्द्र पाण्डेय, परमेश्वर पाण्डेय, नीरज चौधरी, कृष्णा द्विवेदी, जीत यादव के नाम रही। 



ओंकार पाण्डेय मैन आफ दी मैच रहे। विनर टीम को 5100 रूपये नगद व मीडिया कप तथा रनर टीम को कप देकर पटेल एस.एम.एच. हॉस्पिटल गोटवा के संस्थापक डा. वी.के. वर्मा ने सम्मानित किया। वहीं एक गेंद पर 6 रन बनाने वाले दोनो टीमों के खिलाड़ियों को 500 रूपये के नगद पुरस्कार देकर डा. श्रेया संगीत संस्थान की ओर से रामसजन यादव तथा डी.आर.एम.एस. हॉस्पिटल की ओर से हरिओम श्रीवास्तव ने हौसला बढ़ाया। मैन आफ दी मैच मीडिया दस्तक न्यूज की ओर से दिया गया। मैच के संयोजक एनपीसी के संरक्षक अशोक श्रीवास्तव, डा. वीके. वर्मा, रामसजन यादव, मयंक श्रीवास्तव आदि ने दोनो टीमों के बेहतर प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को बधाइयां व शुभकामनायें दिया। सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर बेहतर प्रदर्शन के लिये बधाइयां दी।


उपरोक्त के अलावा खिलाड़ियों में नीरज श्रीवास्तव, सुमित जायसवाल, राजकुमार श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राजुकमार पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, मो. जमीर अहमद, अमर वर्मा, संतोष सिंह, अजुन सिंह, विवेक मिश्र, कमलेश सिंह, कासिफ समर, हेमन्त पाण्डेय, विवेक गुप्ता, इन्द्रजीत चौधरी, इमरान अली, राजू, माहेताब, संजीव आदि शामिल रहे। शनि सिंह, देवेन्द्र श्रीवासतव ने अम्पयार की जिम्मेदारी संभाली और स्कोर बोर्ड पर वितेन्द्र जमे रहे। विवेक श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, डा. अजीत श्रीवास्तव, रंजीत श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अरूणेश श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार पाण्डेय, शिवेन्द्र, नंदनी, जैसमिन मिर्जा सहित सैकड़ों की संख्या मे मौजूद दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad