Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

8 वें वेतन आयोग मे पेंशनरों का क्लाज जोड़े जाने की मांग, धरना प्रदर्शन 15 दिसम्बर को



8 वें वेतन आयोग मे पेंशनरों का क्लाज जोड़े जाने की मांग,
धरना प्रदर्शन 15 दिसम्बर को

बस्ती, 13 दिसम्बर। सेवानित्त कर्मचारी शिक्षक एवं पेंशनर्स एसोसियेशन की जनपद इकाई की आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर कक्ष मे जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता मे हुई। बैठक का संचालन जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने किया। जिलाध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा केन्द्रीय 8 वें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशनरों का क्लाज शामिल न किये जाने से देशभर के पेंशनरों में असंतोष व नाराजगी है।


इस संदर्भ में अखिल भारतीय राज्य सरकार पेंशनर फेडरेशन के आवाह्न पर 15 दिसम्बर को राष्ट्रव्यापी धरना प्रदर्शन सभी जिला मुख्यालयों पर किया जायेगा। इसी क्रम में एसोसियेशन की बस्ती शाखा की ओर से कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन भेजा जायेगा। नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय ने कहा कि यह धरना प्रदर्शन तब तक जारी रहेंगे जब तक सरकार 8वें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशनरों का क्लाज शामिल नही कर लेती।


15 दिसम्बर को प्रस्तावित कार्यक्रम के निमित्त सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं शिक्षक समन्वय समिति का गठन किया गया है। एसोसियेशन के प्रान्तीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव इसके संयोजक हैं। जिला मंत्री उदय प्रताप पाल ने जनपद के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं शिक्षकों से बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन मे शामलि होने की अपील किया है। उन्होने कहा यह लड़ाई पेंशनरों के अस्तित्व की है जिसे हमे सफल बनाना है।


उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा 01 जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनरों को 8 वें वेतन आयोग के लाभ से वंचित करने का सरकार का प्रयास सफल नही होने दिया जायेगा। कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल एसोसियेशन के पूर्व प्रान्तीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि केन्द्र सरकार 8 वें वेतन आयोग के माध्यम से अंशदायी और गैर अंशदायी पेंशनरों को अलग से वर्गीकृत कर पेंशनरों में विभेद पैदा करने की कोशिश को सफल नही होने दिया जायेगा। उक्त जानकारी एसोसियेशन के मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकान्त पाण्डेय ने दिया और पेंशनरों से 15 दिसम्बर के धरना प्रदर्शन में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की।


बैठक मे प्रमुख रूप से माध्यमिक शिक्षक संघ के मारकण्डेय सिंह, प्रेमशंकर लाल, रामकुमार पाल, सुभाषचन्द्र श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, छोटेलाल यादव, श्रीगोपाल तिवारी, राधेश्याम तिवारी, नरेन्द्रदेव मिश्र, रामचन्द्र शुक्ल, सुरेन्द्रनाथ उपाध्याय, रामधीरज यादव, रामकुमार लाल, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश मिश्र, दिनेशचन्द्र श्रीवास्तव, रामदुलारे, छोटेलाल यादव, श्यामधर सोनी, दयाशंकर त्रिपाठी, रामशब्द पाण्डेय, रामशब्द आदि की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad