Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में हिस्सा लेने के लिये कांग्रेस नेताओं ने किया दिल्ली कूच



वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में हिस्सा लेने के लिये
कांग्रेस नेताओं ने किया दिल्ली कूच

बस्ती, 13 दिसम्बर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने दरभंगा दिल्ली एक्सप्रेस से राजधानी कूच किया। श्री पाण्डेय ने कहा वोट चोरी कर सत्ता की मलाई काट रही भारतीय जनता पार्टी का चेहरा राहुल गांधी ने बेनकाब कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष के किसी सवाल का जवाब मोदी सरकार के पास नही है, इसलिये बेराजगारी, महिला उत्पीड़न और आर्थिक भ्रष्टाचार पर परदा डालने के लिये कथित उत्सवों की आड़ ली जाती है। 


देश की जनता भाजपा की हकीकत जान चुकी है। 11 सालों मेंं पार्टी ने केवल अपना कोष मजबूत किया है और देश कमजोर हुआ है। इलेक्टोरेल बाण्ड खरीदने वाली कम्पनियों का आचरण भ्रष्टाचार के चरमोत्कर्ष पर है। भाजपा नेताओं के लिये देश नही सत्ता सर्वोपरि है। दिल्ली जाने वालों में मो. रफीक खां, भूमिधर गुप्ता, विजय श्रीवास्तव आदि शामिल हैं। आपको बता दें वोट चोरी और एस.आई.आर. प्रक्रिया में गड़बड़ी के खिलाफ शीतकालीन सत्र के वक्त 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली होगी। इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं की मौजूदगी रहेगी।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad