नोयडाः राष्ट्रीय लोक अदालत में
हुआ 919672 मामलों का निस्तारण
गौतमबुद्ध नगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 919672 मामलों का निस्तारण हुआ और धनराशि 927685990 प्राप्त हुई है जो एक रिकॉर्ड है। जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव व विधिक सेवा प्राधिकरण चन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से उक्त जानकारी दी। जानकारी देते हुए उक्त न्यायाधीशों ने इस संवाददाता को बताया बताया कि समस्त न्यायिक अधिकारी की उपस्थिति में शनिवार को जनपद न्यायालय के सभागार में दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का विधिवत उदघाटन किया गया।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मुख्यालय व तहसील स्तर पर ़जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता एंव दिशा निर्देश मे शनिवार को दीवानी न्यायालय में न्यायिक अधिकारी द्वारा कुल 264900 वाद तथा प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व न्यायालय द्वारा 97147 मामले, बैकं द्वारा 399 मामलें, एन0पी0 सी0एल0 द्वारा 103 मामलें व समझौता धनराशि 825000 है।
इसी तरह यू0पी0पी0 सी0एल के 4182 मामलें तथा श्रम न्यायालय द्वारा 950 मामलें व धनराशि 691900527 है, पुलिस विभाग द्वारा 35727 मामलों का निस्तारण किया गया। बी0एस0 एन0एल0 द्वारा 19 मामलें तथा यातायात विभाग द्वारा 452136 मामलांं का निस्तारण हुआ इस प्रकार प्री-लिटिगेशन के 654772 मामलें निस्तारित हुये। जिला जज अतुल श्रीवास्तव ने लोक अदालत की सफलता पर समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों एवं समस्त सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों और आम जनता को बधाई देते हुए कहा कि इनके परीश्रम एवं सहयोग से ही लोक अदालत ने सफलता प्राप्त की है।













Post a Comment
0 Comments