आवश्यक सूचना
बस्ती 15 दिसम्बर। सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह का 17 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, जागरूकता चौपाल एवं महिला जनसुनवाई कार्यक्रम सर्किट हाउस सभागार में आयोजित किया जायेंगा। उक्त जानकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी ने दी है।
इसी कड़ी में एक अन्य जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में औद्योगिक इकाईयों एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श तथा उनके निराकरण के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में 16 दिसम्बर 2025 को अपरान्ह 12.30 बजे से जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक आयोजित की जायेंगी। उक्त जानकारी उपायुक्त उद्योग ने दी है।













Post a Comment
0 Comments