Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छात्रा की जबरिया मांग भरी और पहनाया मंगलसूत्र, केस दर्ज



छात्रा की जबरिया मांग भरी और पहनाया मंगलसूत्र, केस दर्ज
संतकबीर नगर, 20 दिसम्बर।
मेहदावल थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा स्कूल जाने वाली छात्रा की मांग मे जबरियां सिंदूर भरने और मंगलसूत्र पहनाने का आरोप लगा है। जबकि छात्रा पहले ही युवक से शादी करने को मना कर चुकी है। पुलिस ने मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, विधिक कार्यवाही की जा रही है।


पीड़िता की मां का कहना है कि स्कूल आने-जाने के दौरान आरोपी अक्सर रास्ता रोककर अभद्र व्यवहार करता था। कुछ दिन पहले आरोपी ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठा लिया और उसे एक अनजान मंदिर में ले गया, जहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया और मंगलसूत्र पहना दिया। इसके बाद वह उसे घर छोड़कर चला गया। इतना ही नही वह गांव-गांव जाकर छात्रा को अपनी पत्नी बताकर बदनाम करने लगा। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे आरोपी उनके घर में घुस आया और दोबारा जबरन उनकी पुत्री की मांग में सिंदूर भर दिया। 


जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी पुत्री आरोपी युवक से शादी करने से साफ इनकार कर चुकी है, इसके बावजूद वह जबरन इस तरह का दबाव बना रहा है। मेंहदावल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी सुनील के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और पीड़िता को बयान दर्ज किया जा रहा है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad