Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जीआईसी की छात्रायें पुरस्कृत



जीआईसी की छात्रायें पुरस्कृत
बस्ती, 20 दिसम्बर।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के सभागार में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि राजकीय माध्यमिक विद्यालय खलीलपट्टी के प्रधानाध्यापक उदयभान सिंह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खखुआ की प्रधानाध्यापिका संधिला चौधरी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया।


विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ अपर्णा भारद्वाज द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंट कर किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की प्रमुख योजना पंख के अंतर्गत पंख पुस्तिका का विमोचन एवं नवनिर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया गया। सम्मान समारोह के अंतर्गत सत्र 2025 के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय की प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्राओं एवं निबंध, वाद विवाद, नृत्य, गायन, खेल आदि की प्रतियोगिता कराकर मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। विज्ञान, गणित, कला, गाइड और राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व अध्यापिका बच्ची देवी, बड़ी संख्या में अभिभावक तथा समस्त विद्यालय परिवार के लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad