Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष, आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे



बिरयानी की दुकान पर भिड़े दो पक्ष,
आपत्तिजनक झण्डे को लेकर हुआ बवाल, मामला नियंत्रण मे

बस्ती, 10 दिसम्बर।
छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में मंगलवार को बिरयानी की दुकान पर दो पक्ष आपस मे भिड़ गये। एक पक्ष मुस्लिम समुदाय का होने के कारण मामला गंभीर हो गया। घटना मंगलवार शाम करीब 8.30 बजे की है। दरअसल दुकान पर लगे एक झण्डे को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। जानकारी मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। 



यहां उनकी स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों से झड़प हो गयी, हिन्दू संगठन के लोग झण्डा हटाने को कह रहे थे। इस घटना में गंभीर रूप से घायल गोविंद दास को स्थानीय अस्पताल भेजा गया जहां से उन्हे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी व पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। आरोप है कि पुलिस वैन में बैठाए गए तीन आरोपियों को कुछ लोग जबरन छुड़ा ले गए। तनाव को देखते हुए छावनी थाना पुलिस सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस कप्तान ने बताया कि दुकान पर पाकिस्तानी झण्डा लगा होने का आरोप था, जबकि दूसरा पक्ष इसे इस्लामिक झण्डा बता रहा था। दोनो पक्षों के मुख्य व्यक्ति को हिरासत मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad