Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती में भयानक सड़क हादसा, चार की मौत, दो दर्जन घायल, टोल बचाने के चक्कर में यात्रियों की जान आफत मे



बस्ती में भयानक सड़क हादसा, चार की मौत, दो दर्जन घायल,
टोल बचाने के चक्कर में यात्रियों की जान आफत मे

बस्ती, 16 दिसम्बर।
टोल टैक्स बचाने के चक्कर में हादसे हो रहे हैं। बड़ेवन टोल प्लाजा से पहले गोरखपुर और लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन हरदिया से चौराहे से मुड़ जा रहे हैं। ऐसा तब हो रहा है जब बस्ती मे लोगों को दो जगह टोल देना पड़ रहा है। शासन प्रशासन इसको लेकर गंभीर नही है। कोतवाली थाना क्षेत्र मे हरदिया के पास सोमवार रात करीब 11 बजे हुये भयानक सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।



जबकि दो दर्जन लोग से ज्यादा घायल हैं। मृतकों की पहचान अब्दुल्ला (60) निवासी बस्ती, मुख्तार अली (75) निवासी बस्ती, संदीप पांडेय (32) (बस चालक), निवासी बस्ती और शिवराज सिंह (ट्रक चालक) के रूप में हुई है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल सोमवार को संतकबीर नगर से एक प्राइवेट बस यात्रियों को लेकर अजमेर शरीफ के उर्स में शामिल होने जा रही थी। 


बस जैसे ही हरदिया के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनो वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चिपक गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस फोर्स ने तुरन्त रेस्क्यू शुरू किया। हादसे मे चार लोगों की मौत हुई है। बस में करीब 60 लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर डीआईजी संजीव त्यागी, जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर यातायात को नियंत्रित किया गया प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad