बनकटी कस्बे मे सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
बस्ती, 16 दिसम्बर। सोमवार रात लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी कस्बे में हुये सड़क हादसे मे कड़सरी गांव निवासी 18 साल के अमन चौधरी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक सवार युवक गन्ना लदे ट्राले की चपेट मे आ गये। हादसे में बाइक पर पीछे बैठा बृजेश घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। जानकारी मिलने मिलने पर लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं बृजेश को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बनकटी कस्बे मे सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
December 15, 2025
0
Tags













Post a Comment
0 Comments