Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संतान के लिये गैर मर्द से सम्बन्ध बनाने का दबाव बना रही थी विवाहिता फिर जानिये क्या हुआ



संतान के लिये गैर मर्द से सम्बन्ध बनाने का दबाव बना रही थी विवाहिता फिर जानिये क्या हुआ

यूपी डेस्कः वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में बीते 11 दिसंबर को अज्ञात बदमाशों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 45 वर्षीय अनुपमा उर्फ सीता को सुबह करीब आठ बजे के करीब मुंह में कपड़ा ठूंसकर धारदार हथियार व सिलबट्टे से कूचकर मार डाला था। पति शैलेष सुबह पांच बजे आनंद गोल्ड दूध पैकेट को बेचने मार्केट में चला जाता था और 10 बजे आता था। अनुपमा घर से ही दूध के पैकेट की सप्लाई करती थी।


परिजनों के अनुसार, अनुपमा सुबह पांच बजे उठकर खाना बना रही। पति शैलेश कुमार पटेल दूध लेकर बाहर बेचने गया था। 10 बजे के करीब वापस आया तो देखा कि कमरे में उसकी पत्नी जमीन पर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। शैलेश ने अपने पास के रिश्तेदार शुभम को फोन कर बुलाया। शुभम ने मामले की सूचना 112 नंबर डायल कर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस एडीसीपी नीतू कात्यान, एसीपी नितिन तनेजा, फॉरेंसिक टीम, थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर पहुंचे। बताया जाता है कि सीता की शादी 15 साल पहले हुई थी। अभी कोई बच्चा नहीं था। 


शैलेश प्रतिदिन 10 बजे आता था। इसके बाद सीता को पांडेयपुर स्थित आंगनबाड़ी में छोड़ने जाता था। यहां वह बीएलओ का भी काम करती थी। शैलेष के माता पिता पास के ही लक्ष्मणपुर गांव मे रहते थे। सीता की सास बेला देवी ने बताया कि सुबह मैं टहलते हुए आई तो मेरी बहू झाड़ू लगा रही थी। इस मामले में सीता के पति शैलेश की तहरीर के आधार पर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर अज्ञात बदमाश के खिलाफ हत्या का प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रहे थे। शुक्रवार को शिवपुर पुलिस की टीम ने हत्या मामले में मीरापुर बसही निवासी मोहित यादव (21) और नवलपुर निवासी अंजलि चौहान (21) को शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। 


टीम ने इनके पास से जेवर और नगदी भी बरामद किया है जो इन्होने वारदात को अंजाम देने के बाद अनुपमा के घर से चुरा लिया था। मोहित यादव अपनी पत्नी अंजलि चौहान के साथ सीता के घर के पास शारदा विहार कॉलोनी (लक्ष्मणपुर) में किराए पर रहता था। सीता से दूध खरीदने के दौरान मोहित का परिचय हो गया था। मोहित का घर पर आना-जाना था। सीता की कोई संतान नहीं थी। इसलिए वह मोहित से संबंध स्थापित कर संतान उत्पन्न करना चाहती थी। वह मोहित यादव पर दबाव बनाती थी। ऐसा न करने पर पुलिस से शिकायत कर फंसाने की धमकी देती थी। 


मोहित यादव ने पूरी बात को अपनी पत्नी अंजलि चौहान से शेयर किया। इसके बाद दोनों ने यह तय किया कि इसे रास्ते से हटा देते हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर, उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सरोज, उप निरीक्षक गौरव सिंह, उप निरीक्षक विद्यासागर चौरसिया, उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार, महिला उप निरीक्षक प्रतिभाशाही, हेड कांस्टेबल लवकुश कुमार, कांस्टेबल नीतीश कुमार तिवारी, कांस्टेबल बालमुकुंद मौर्य शामिल रहे। टीम को सराहनीय कार्य करने के लिए पुलिस आयुक्त द्वारा 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad