Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

4 साल के मासूम की मौत, जानिये माता पिता की अपील



4 साल के मासूम की मौत, जानिये माता पिता की अपील
यूपी डेस्कः
फर्रुखाबाद जिले मे खेलते समय मूंगफली का एक दाना 4 साल की मासूम बच्ची की सांस की नली में फंस गया, जिससे उसकी जान चली गई। बच्ची को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला जहानगंज थाना क्षेत्र के रूनी चुरसाई गांव का है।


यहां रहने वाले अर्जुन कठेरिया की 4 साल की बेटी पलक घर में खेल रही थी। इसी दौरान उसने अपने बड़े भाई से मूंगफली का एक दाना लिया और उसे मुंह में रख लिया। जैसे ही उसने दाना खाया, वह उसकी श्वास नली में अटक गया और बच्ची को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। मां रेनू ने तुरंत अपने स्तर पर मूंगफली का दाना निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सकीं। 


इसके बाद बच्ची को आनन-फानन में राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की सांसें थम चुकी थीं। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद विशेषज्ञों ने माता-पिता से अपील की है कि छोटे बच्चों पर हमेशा नजर रखें। बच्चों को मूंगफली, चना, अंगूर जैसे दानेदार और सख्त खाद्य पदार्थ सीधे न दें। अगर ऐसी चीजें खिलानी हों तो उन्हें अच्छी तरह कुचलकर या छोटे टुकड़ों में काटकर ही खिलाएं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी बच्चे के गले में कुछ फंस जाए और वह सांस न ले पा रहा हो, तो तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad