Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हिजाब विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री को डान की धमकी, माफी मांग लो वरना गंभीर परिणाम होंगे



हिजाब विवाद पर बिहार के मुख्यमंत्री को डान की धमकी,
माफी मांग लो वरना गंभीर परिणाम होंगे

बिहार डेस्कः
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जुड़े हिजाब विवाद ने अब अंतरराष्ट्रीय रंग ले लिया है। एक वायरल वीडियो में नियुक्ति पत्र देते समय मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के मामले को लेकर पाकिस्तान के कुख्यात डॉन शहजाद भट्टी ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुली धमकी दी है। उसने कहा है कि वे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें, वरना इसके गंभीर परिणाम होंगे।


शहजाद भट्टी ने कहा कि बिहार में जो हुआ, वह पूरी दुनिया ने देखा है। उसने कहा, “लोगों ने देखा है कि बिहार के मुख्यमंत्री ने एक मुस्लिम लड़की के साथ क्या किया। जो भी सरकार में है या जो भी ज़िम्मेदार संस्था है, उसे कुछ ही दिनों में माफी मंगवा लो। बाद में यह मत कहना कि शहजाद भट्टी ने चेतावनी नहीं दी थी। बाद में चीखे नहीं मारनी है, बाद में रोना मत।“ दरअसल, 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांट रहे थे। इसी दौरान एक महिला डॉक्टर नुसरत हिजाब पहनकर मंच पर पहुंचीं। 


मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र देने के बाद हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा कि यह क्या है। महिला के जवाब देने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद अपने हाथ से हिजाब हटा दिया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए। महिला कुछ क्षणों के लिए असहज हुई और कार्यक्रम के बाद वहां से चली गई। इस घटना का वीडियो सामने आते ही विपक्षी दलों और मुस्लिम संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई, जबकि सत्तापक्ष ने इसे पिता जैसा स्नेह बताया। आपको बता दें मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहजाद भट्टी पाकिस्तान का कुख्यात डॉन माना जाता है और फिलहाल दुबई में रह रहा है। भट्टी पर बम बनाने, हथियारों की तस्करी और ड्रोन के जरिए भारत में अवैध हथियार भेजने जैसे गंभीर आरोप हैं। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad