Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोप, कमिश्नर को ज्ञापन



रूधौली चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के आरोप, कमिश्नर को ज्ञापन
बस्ती, 31 दिसम्बर। नगर पंचायत रुधौली बाजार वार्ड नम्बर 1 अम्बेडकरनगर के निवासी सचिन चौधरी ने मण्डलायुक्त को पत्र देकर नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद द्वारा कराये गये निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुये मामलो की जांच और प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है। सचिन चौधरी ने कहा है कि नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद द्वारा निर्माण कार्यों के ठेकेदारों के साथ दुरभि संधि करते हुये वित्तीय अनियमितता कर भ्रष्टाचार को बढावा दिया जा रहा है। 


तहसील के पास नहर से नगर पंचायत कार्यालय तक निर्माणाधीन इन्टरलाकिंग रोड में प्रयुक्त किये गये इन्टरलाकिंग ईट की आपूर्ति मेसर्स सत्यम् इन्फ्रा कानस्ट्राकन, अन्देवरी, रूद्रनगर द्वारा किया गया था, जिसकी प्राप्ति ठेकेदार के साझेदार के धीरसेन निषाद द्वारा अपना हस्ताक्षर करके प्राप्त किया गया है। जिससे प्रमाणित होता है कि वे प्रत्यक्ष रूप से धन अर्जित करके नगर पालिका अधिनियम के प्राविधानो का उल्लघन कर रहे हैं। 


पत्र में कहा गया है कि तत्कालीन जिलाधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, द्वारा जाँचोरापरान्त 73 श्रमिको के अनियमित भुगतान के सम्बन्ध में तत्कालीन लिपिक तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी सहित धीरसेन निषाद, अध्यक्ष, नगर पंचायत रूघौली बाजार से रूपया 6,10,740.00 समानुपातिक रूप से जिम्मेदार मानते हुये वसूली किये जाने की संस्तुति की गयी थी। जिस पर अभी तक कोई वसूली के साथ कोई कार्यवाही नहीं की गयी। सचिन चौधरी ने समूचे मामलों की उच्च स्तरीय जांच और प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad