Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ग्राम पंचायत गौसपुर के निर्माण कार्य मे मनमानी की शिकायत, जांच की मांग



ग्राम पंचायत गौसपुर के निर्माण कार्य
मे मनमानी की शिकायत, जांच की मांग

बस्ती, 18 दिसम्बर।
बहादुरपुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौसपुर निवासी श्यामनाथ चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और सम्बधित अधिकारियों को शपथ पत्र देकर ग्राम पंचायत गौसपुर में कराये गये विकास कार्यों की भौतिक जांच, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और सरकारी धन के दुरूपयोग मामले में धन के रिकबरी कराये जाने की मांग किया है।


उच्चाधिकारियों को दिये शपथ पत्र मेंं श्यामनाथ चतुर्वेदी ने कहा है कि ग्राम प्रधान अंजू  पत्नी अजय प्रताप सिंह द्वारा मनरेगा के साथ ही विकास कार्यो के निर्माण में बड़े पैमाने पर मनमानी की गई है। कुल 24  शिकायतों का विवरण देते हुये श्यामनाथ ने कहा है कि लाखों रूपयों के लागत वाली 6 परियोजनाओं के लिये ग्राम प्रधान द्वारा धन की निकासी तो करा लिया गया किन्तु मौके पर कोई कार्य नहीं किया गया। 


तालाब को नाला दिखा दिया गया। खण्डजा, आर.सी.सी. सड़क आदि के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। शिकायत करने पर  ग्राम प्रधान  द्वारा कहा जाता है कि जहां शिकायत करना हो कर लो, उनका बाल भी बांका नहीं होगा। श्यामनाथ चतुर्वेदी ने सम्बंधित अधिकारियों से मांग किया है कि ग्राम पंचायत गौसपुर में कराये गये विकास कार्यों की भौतिक जांच कराने के साथ ही  सरकारी धन के दुरूपयोग मामले में धन के रिकबरी कराया जाय। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad