Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ई रिक्शा चालक ने दो बच्चों को दिया जहर, खुद भी खाया, तीनों की मौत



ई रिक्शा चालक ने दो बच्चों को दिया जहर, खुद भी खाया, तीनों की मौत
बिजनौर, उ.प्र.। जिले के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर खादर गांव में एक पिता ने पहले अपने दो मासूम बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी जहर खाकर जान दे दी। तीनों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय बाबूराम, ई-रिक्शा पर सब्जी बेचकर परिवार चलाता था, बुधवार शाम करीब 4 बजे अपने दोनों बच्चों को बाल कटवाने के बहाने घर से लेकर गन्ने के खेत की ओर चला गया। 


पत्नी को पहले ही ससुराल भेज चुका था। बताया जा रहा है कि वहां उसने अपने 5 वर्षीय बेटे और 3 वर्षीय बेटी को जहर खिला दिया और बाद में खुद भी जहर खा लिया। ग्रामीणों ने बाबूराम की ई रिक्शा देर तक खड़ी देखा तो उसकी तलाश शुरू की। तभी तीनों को गन्ने के बीच बेहोशी की हालत में पड़े देखा गया। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि बाबूराम थोड़ी देर तक जीवित था। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान बाबूराम की भी मौत हो गई। 


ग्रामीणों की मानें तो बाबूराम का अपनी ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। तीन दिन पहले उसके साले की शादी थी। बाबूराम ने अपनी पत्नी और बच्चों को शादी में भेजा था, लेकिन खुद नहीं गया। पत्नी के दो दिन बाद वापस लौटने पर उसने उसे देर से आने को लेकर पीटा। इसी तनाव और कलह के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। एसपी देहात प्रकाश कुमार ने कहा मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। “प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट है कि बाबूराम ने गृहक्लेश के चलते अपने दोनों बच्चों को जहर दिया और खुद भी जहर खाकर जान दे दी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad