Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सांस नली में फंसी टाफी, ढाई साल के मासूम की मौत



सांस नली में फंसी टाफी, ढाई साल के मासूम की मौत
बिजनौर, संवाददाताः
जिले के नहटौर क्षेत्र के गांव चक गोवर्धन में रविवार को ढाई वर्षीय मासूम बच्चे सैफे के गले मे टॉफी फंसने से उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार गहरे सदमे मे हैं वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, बच्चे के पिता शमशाद अहमद का ढाई वर्षीय पुत्र सैफे घर पर टॉफी खा रहा था। इसी दौरान टॉफी उसके गले में फंस गई, जिससे उसे सांस लेने मे परेशानी होने लगी। 


परिजन तुरंत उसे सीएचसी नहटौर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। सीएचसी नहटौर के चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशीष आर्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में सांस की नली में टॉफी फंसने के कारण दम घुटने से मौत का मामला सामने आया है। मासूम के पिता शमशाद अहमद गांव-गांव फेरी लगाकर दाल बेचने का काम करते हैं। परिवार कुछ समय पहले ही गोहावार से चक गोवर्धन में आकर बसा था। अचानक हुई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है, और माता-पिता और रिश्तेदार मासूम के खोने का गम सह नहीं पा रहे हैं। ये खबर अभिभावकों और माता पिता को सावधान करने वाली है। खास तौर से छोटे बच्चों पर हमेशा नजर रखनी चाहिये जिससे उनकी उल्टी सीधी हरकतें बड़ी घटना का कारण न बना जाये।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad