Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

खेल के क्षेत्र में अपार संभावनायें- प्रधानाचार्य



खेल के क्षेत्र में अपार संभावनायें- प्रधानाचार्य
बस्ती, 16 दिसम्बर।
मंगलवार को महर्षि विद्या मन्दिर, मडवानगर बस्ती मे वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एंव खेल प्रभारी दीनानाथ सिंह ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्र छात्राओं ने खेल की विभिन्न विधाओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सबसे पहले नर्सरी के बच्चो की रेस की प्रतियोगिता हुई। 


विभिन्न प्रकार के खेलो को उनके कोच के द्वारा क्रमशः नारायण ग्रुप पराशर ग्रुप वशिष्ठ ग्रुप तथा व्यास ग्रुप में बाँट दिया गया जिसमें क्रिकेट, फुटबाल, 100 मी. रेस, वालीवाल, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी, फ्राग रेस, लेमन रेस इत्यादि खेल कराए गए तथा प्रधानाचार्य द्वारा विजेताओं का उत्साहवर्धन किया गया। उन्होने कहा खेल के क्षेत्र में छात्र छात्रायें अपना करियर बना सकती हैं। इसमे अपार संभावनायें हैं। ज्ञान युग दिवस के अवसर पर प्रतिभागियों को ट्राफी एंव प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर पंकज कुमार श्रीवास्तव, मधू पाण्डेय, सरिता श्रीवास्तव, फूल कुमारी ,सरिता सिंह, रितु श्रीवास्तवा, प्रिंयका, स्वाती, अमित पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह, अमित कुमार ,राम सागर, अशोक श्रीवास्तव, विजय सिंह साहनी, उधम सिंह ,रेवती रमण सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad