Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डीएम ने किया रक्तदान व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन



डीएम ने किया रक्तदान व
निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्घाटन

बस्ती, 16 दिसम्बर। 1971 के भारत पाक युद्ध में अपने अदम्य साहस, शौर्य का पराक्रम दिखाते हुये ऐतिहासिक विजय का परचम फहराने वाले मां भारती के अमर जवानों की याद मे मनाये जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर रेडक्रास सोसायटी की बस्ती शाखा की ओर से राजेश कुमार ओझा के संयोजन में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वावास कार्यालय परिसर में रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।


जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना तथा मुख्य चिकिसधिकारी राजीव निगम ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 37 यूनिट रक्तदान किया गया और सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर निःशुल्क परामर्श व दवाइयों का लाभ उठाया। उक्त जानकारी देते हुये सोसायटी के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में कुल 350 से ज्यादा लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। इसमे ईसीजी, एलएफटी, केए्टी, पीएफटी, सुगर, बीपी, लिपिड प्रोफाइल आदि जाचें शामिल थीं। इस अवसर पर कई लोगों ने रेडक्रास सोसायटी की सदस्यता भी ली। राजेश कुमार ओझा ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी के बारे मे लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुये सदस्यता ग्रहण करने का आवाह्न किया।


सोसायटी के उपसभापति डा. एलके पाण्डेय ने कहा रक्तदान हमे कई गंभीर रोगों के खतरे से बचाता है। सोसायटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने कहा रक्तदान से घबराना नही चाहिये। स्वस्थ रहने के लिये रक्तदान जस्री है। शिविर मे प्रमुख रूप से डा. अनिल कुमार श्रीवास्तव, डा. विनोद अग्रहरि, डा. मनोज सिंह, डा. संजय, सतेन्द्र दूबे, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, तथा आयोजन समिति के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल देविन्द्र गोहानी, लेफ्टिनेंट कर्नल दिनेश कुमार सिंह, डॉक्टर राम गोपाल सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, ओएन उपाध्याय, कैप्टन आर के यादव, कैप्टन दिनेश सिंह, राम जी गौड़, केके श्रीवास्तव, नरसिंह प्रसाद, विजयपाल, महेंद्र सिंह आदि का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad