भाभी से झगड़े के बाद भतीजों की जान का दुश्मन बन गया देवर
बिजनौर, उ.प्र.। बिजनौर के मंडावली थाना इलाके में गुरुवार शाम एक चाचा ने दो साल की भतीजी की गला रेतकर हत्या कर दी और पांच साल के भतीजे को छत से नीचे फेंक दिया। भाभी से किसी बात को लेकर हुये विवद के बाद युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया। गांव राजपुर नवादा में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी जय सिंह अपने बड़े बेटे अरुण और छोटे बेटे हिमांशु (22) के साथ रहते हैं।
परिजनों के मुताबिक हिमांशु अक्सर गुस्सा करता था। परिवार उसे नशे से दूर रखने के लिए पैसे देने से मना करता था जिससे वह और चिड़चिड़ा हो जाता था। ऊपर से उसे यह गलतफहमी भी थी कि पैतृक जमीन पूरी तरह बड़े भाई अरुण के हिस्से में चली जाएगी। इसी नाराजगी और तनाव में वह हिंसक हो चुका था। शाम को जैसे ही उसने भाभी से पूछा कि भतीजी कहां है। बेटे ने बताया कि वह ट्यूशन गई है। यह सुनकर उसने पहले पांच साल के मयंक को पकड़कर दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
मंजू उसे रोकने दौड़ी तो वह उससे भी भिड़ गया। धक्का-मुक्की में मंजू भी नीचे गिर पड़ी। तभी उसे सीढ़ियों के पास मासूम मानवी दिखी। उसे बेरहमी से चाकू से गोद दिया। वारदात को अंजाम देकर हिमांशु फरार है। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो साल की मानवी को मृत घोषित कर दिया। मयंक का गंभीर हालत में इलाज पा रहा है। मां बदहवास है। एसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह के अनुसार पुलिस ने आरोपी हिमांशु को अरेस्ट कर लिया है।











Post a Comment
0 Comments