Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर मे घरेलू गैस की किल्लत, डीएम के निशाने पर कालाबाजारी



बिजनौर मे घरेलू गैस की किल्लत,
डीएम के निशाने पर कालाबाजारी

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) बिजनौर जिले मे घरेलू गैस की किल्लत को लेकर एजेंसियों पर लम्बी लाइन लगी है। इंडेन, वीएसएम गैस एजेंसी एचपी और कुच्छल गैस एजेंसी इंडेन से जुड़े उपभोक्ताओं को गैस नही मिल रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि बुकिंग के 25 दिन बाद भी गैस नही मिल रही है। बैराज रोड के इंडेन गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप लगा है।


दरअसल, ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जारी संघर्ष के चलते कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत हो रही है। भारत ने इस स्थिति से निपटने के लिए पहले ही कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कई स्थानों पर व्यावसायिक सिलेंडरों के वितरण पर भी रोक लगा दी गई है, और उपभोक्ताओं को 25 दिन के बाद ही सिलेंडर दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों के मोबाइल नंबर बंद होने के कारण उन्हें केवाईसी अपडेट कराने के लिए एजेंसियों पर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। 


बिजनौर शहर के नसीम, वीरेंद्र, सितारा परवीन, सलीम आरिफ और सुहेल सहित कई उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से परेशान हैं और गैस लेने के लिए गोदाम पहुंचने पर भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच डीएम जसजीत कौर ने घरेलू गैस की किल्लत को लेकर अपना बयान जारी किया है। उन्होने कहा गैस, पेट्रोल डीजल की जिले मे पर्याप्त उपलब्धता है। सोशल मीडिया मे चल रही खबरों को सज्ञान लेकर टीम ने पड़ताल की, जिसमे स्थिति सामान्य पाई गयी है। उन्होने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई अफवाह फैलाता है तो इसकी जानकारी दें। हालात आपके सामने हैं। वीडियो फुटेज सर्च्चा बयां कर रहे हैं। गैस की पर्याप्त उपलब्धता है तो पूर्व की भांति डोर डिलिवरी क्यों नही हो रही है ? इसके लिये उपभोक्ताओं को दिन भर लाइन क्यों लगानी पड़ रही है ?

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad