Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली के पंचायत सुरवार खुर्द में सफाई व्यवस्था हाशिये पर, गांव मे फैला गंदगी का अंबार



रूधौली के पंचायत सुरवार खुर्द में सफाई व्यवस्था हाशिये पर,
गांव मे फैला गंदगी का अंबार

बस्ती, डेस्क, 12 दिसम्बर।
रुधौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सुरवार खुर्द में राजस्व गांव बन्नी की सफाई व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। गांव में हर तरफ कूड़ा जमा है, नालियों में जमी सिल्ट और सड़ांध के चलते सांस लेना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की मानें ता पिछले कई महीनों से गांव में नियमित सफाई नहीं हो रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का डर सता रहा है।



आरोप है कि सफाई कर्मी संतोष कुमार प्रधान महीनों से ड्यूटी पर नहीं आते। उन्हे प्रधान का संरक्षण प्राप्त है इसलिये तनख्वाह बराबर मिल रही है। गांव में रोज़मर्रा की सफाई की जगह महीने में सिर्फ एक-दो बार हो रही है वह भी दिहाड़ी मजदूरों से कराई जाती है जो महज औपचारिकता बनकर रह गयी है। केवल दो किलोमीटर की दूरी पर निवास करने के बावजूद सफाई कर्मी का गांव में न आना प्रशासनिक संवेदनहीनता को उजागर करता है। 


इस आशय की खबरें कई बार प्रकाशित हुईं, जनप्रतिनिधियों तक शिकायतें पहुंचीं, लेकिन न ग्राम प्रधान ने सुध लिया और न प्रशासन ने कार्यवाही की। ग्राम प्रधान पर यह भी आरोप है कि वह सफाई कर्मी को जवाबदेह बनाने के बजाय उसे संरक्षण देते हैं, जिससे गांव की सफाई व्यवस्था फाइलों में तो सक्रिय दिखती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। इस पूरे मामले पर जब सहायक विकास अधिकारी रमेश चंद्र यादव से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि “मामले की जांच कराई जा रही है, दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

CURE

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad