Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नई नवेली दुल्हन सुहागरात मे गायब, दो बच्चों के पिता से करती है मोहब्ब्त



नई नवेली दुल्हन सुहागरात मे गायब, दो बच्चों के पिता से करती है मोहब्ब्त
यूपी डेस्कः
बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र से नई-नवेली दुल्हन शादी के बाद सुहागरात मे गायब हो गई। बीते रविवार रात शादी संपन्न हुई और सोमवार सुबह दुल्हन विदा होकर ससुराल आई। पूरे दिन वह ससुराल में रही, लेकिन रात के समय अचानक बगैर किसी को बताए गायब हो गई। दूल्हे की नींद खुली और उसने दुल्हन को पास नहीं पाया, तो उसकी होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव के लोगों के साथ मिलकर दुल्हन की तलाश शुरू की। 


लगभग डेढ़ बजे रात को दुल्हन गांव के बाहरी रास्ते पर मिली। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और वहां तीखी नोकझोंक हुई। फिलहाल समझौते के बाद मामला शांत हुआ। दूल्हा उसे साथ रखने को नही तैयार है। पति ने कहा कि दुल्हन का व्यवहार संदिग्ध था और वह उसे साथ नहीं रखना चाहते। पुलिस ने औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद दुल्हन को उसके मायके को सौंप दिया। धामपुर सीओ अभय कुमार पांडेय के मुताबिक दुल्हन शादी से पहले एक शादीशुदा और दो बच्चों के पिता से प्रेम करती है। परिवार ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी थी। शादी के बाद पहली रात में घर छोड़कर भाग गई। मामला फिलहाल शांत हो चुका है। दूल्हे ने साफ कर दिया है कि वह अब दुल्हन को अपने साथ नहीं रखेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad