Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नारी को अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए



नारी को अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए
बस्ती, 22 दिसम्बर। सरस्वती विद्या मंदिर, रामबाग, बस्ती में आज सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सांस्कृतिक वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति की भूमिका, नारी सशक्तिकरण एवं सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करना रहा। अतिथि महिला महाविद्यालय संस्कृत विभाग की प्रोफेसर डॉ. कमलेश पाण्डेय, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती लता सिंह, तथा सप्तशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती प्रियंका सिंह जी मंचासीन रहीं। 


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। अतिथियों का परिचय एवं सम्मान उपरांत कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा सप्तशक्ति संगम का समूह गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने वातावरण को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. कमलेश पाण्डेय ने “कुटुंब प्रबोधन के प्रति भारतीय दृष्टिकोण” विषय पर सारगर्भित उद्बोधन देते हुए परिवार व्यवस्था में नारी की भूमिका को रेखांकित किया। इसके पश्चात माताओं के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


इसके उपरांत सप्तशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती प्रियंका सिंह ने “देश की वर्तमान परिस्थितियों में महिलाओं का योगदान” विषय पर विस्तारपूर्वक एवं प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। सम्मानित माताओं में ममता देवी, सत्या मिश्रा, मांडवी सिंह, दिव्या पाण्डेय, सीमा गुप्ता एवं संगीता त्रिपाठी प्रमुख रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती लता सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि “नारी को अपनी शक्ति को पहचानना चाहिए और स्वयं पर गर्व करना चाहिए। आज का समय सांस्कृतिक संक्रमण का है, ऐसे में हमें सांस्कृतिक प्रदूषण से समाज एवं राष्ट्र को बचाना होगा।” प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका सिंह जी ने रखी तथा आभार ज्ञापन श्रीमती लता सिंह द्वारा किया गया। अंत में मंजुला श्रीवास्तव ने सभी को प्रतिज्ञा दिलाई।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad