Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लापरवाहीः मासूम को छोड़कर शादी समारोह मे गये दम्पति, दम घुटने से हुई मौत



लापरवाहीः मासूम को छोड़कर शादी समारोह मे गये दम्पति,
दम घुटने से हुई मौत

यूपी डेस्कः 22 महीने की मासूम नायरा को घर मे अकेला छोड़कर शादी समारोह मे गये दम्पति को बच्ची से हाथ धोना पड़ा। घटना मेरठ जिले के दौराला इलाके के बड़कली गांव की है जहां एक छोटी-सी लापरवाही और घर में जलती मोमबत्ती ने मासूम की जिंदगी छीन ली। गांव के रहने वाले रजनीश मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाते हैं।


अपनी पत्नी रानी, दो बेटों करण और अर्जुन, और बेटी नायरा के साथ रहते हैं। बुधवार की रात परिवार के सभी लोग गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। नायरा घर में अकेली सो रही थी। घर के कमरे में एक मोमबत्ती जल रही थी, जो अचानक गिर गई। कुछ ही देर में आग फैलकर बिस्तर तक पहुंच गई, जहां नायरा सो रही थी। छोटा सा कमरा धुएं और लपटों से भर गया और मासूम की दम घुटने से मौत हो गयी।




शादी समारोह से परिजन घर लौटे तो घर धुएं से भरा था। परिवार के होश उड़ गए। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नायरा की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद परिवार ने सदमे और डर के कारण पुलिस को जानकारी नहीं दी और रात में ही नायरा का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस घटना की कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली थी। अब मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad