Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुस्लिमों का उत्पीड़न बंद कराये सरकार- आर.के. आरतियन



मुस्लिमों का उत्पीड़न बंद कराये सरकार- आर.के. आरतियन
बस्ती, 29 दिसम्बर।
सोमवार को भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि हिन्दुत्व के नाम पर कुछ लोगों द्वारा मुस्लिम समाज के लोगांं को भयभीत किये जाने, मारने पीटने, व्यवसाय न करने देने के मामलों की जांच कराकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाय। आपसी सौहार्द, भाई चारा बनाये रखने के लिये प्रशासन प्रभावी कदम उठाये।


ज्ञापन देने के बाद भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन ने कहा कि विगत कई दिनों से आए दिन खुलेआम थाना पुरानी बस्ती, कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक स्थानों, दुकानदारों को सरेआम दिनदहाड़े मुस्लिम समाज के लोगों को असमाजिक तत्वों द्वारा बिना प्रशासन के अनुमति के ही दुकानदारों महिलाओं बच्चों को गालियां दी जा रही हैं, दुकानदारों से उनकी आइडी प्रूफ मांगा जा रहा है। यह कहते हुए कि यह योगी राज है यहां पर मुस्लिम समाज को रहना है तो राम राम कहना होगा, वही बस्ती में रहेगा। 


पुलिस की उपस्थिति में पूरे समाज को गालियां देते हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको देखा समझा जा सकता है, मुस्लिम समाज के भावनाओं के आहत होने के साथ, ऐसी घटनाओं से पूरे मूलनिवासी बहुजन समाज रोष है। कहा कि प्रशासन ऐसे लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करे जो जनपद का माहौल बिगाड़ रहे हैं। बहुजन मुक्ति पार्टी के मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम, मण्डल उपाध्यक्ष राम सुमेर यादव ने कहा कि कुछ लोग हिन्दुत्व और सनातन के नाम पर वातावरण को विषाक्त कर रहे हैं। ऐसे असमाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दंडात्मक कार्यवाही सहित लोगों को सुरक्षा प्रदान किया जाय। ज्ञापन देने वालों में डा. रिफाकत अली, भालचन्द यादव एडवाकेट, एजाज खान, दीपक कुमार के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad