Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

फांसी लगाकर युवती ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला



फांसी लगाकर युवती ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला
बस्ती, 02 दिसम्बर।
नगर थाना क्षेत्र के हथिया उपाध्याय गांव में सोमवार शाम 23 वर्षीय युवती अर्पिता उर्फ मुस्कान पुत्री राकेश ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, अर्पिता अपने घर के कमरे में अंदर से कुंडी बंद कर रस्सी के सहारे कुंडे से लटकी हुई मिली। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad