संतकबीरनगर के अधिवक्ता आनंद राय व बेटे की सड़क हादसे मे मौत
संतकबीर नगर। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता आनंद कुमार राय और उनके छोटे बेटे प्रसून कुमार राय की सोमवार को नौसढ़ के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। आनंद अपने बेटे प्रसून के साथ बाइक से गोरखपुर दवा लेने जा रहे थे। परिजनों के मुताबिक, 28 सितंबर को आनंद कुमार राय को हार्ट अटैक आया था। गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ था। सोमवार को वे रूटीन चेकअप और दवा लेने के लिए बेटे के साथ गोरखपुर जा रहे थे। घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिक उनके घर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
संतकबीरनगर के अधिवक्ता आनंद राय व बेटे की सड़क हादसे मे मौत
December 08, 2025
0
Tags











Post a Comment
0 Comments