Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका



सिद्धार्थनगर में पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश,
हत्या की आशंका

सिद्धार्थ नगर, ब्यूरो।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भलुही गांव में 28 वर्षीय युवक बुधिराम निषाद पुत्र भारत निषाद का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाकड़ के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकता हुआ मिला है। घटना सोमवार सुबह की है। सोमवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव को सबसे पहले देखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए।


शव की पहचान के बाद ग्रामीणों ने बुधिराम के माता-पिता को घटना की जानकारी दी। मृतक के परिजनो के अनुसार, बुधिराम अपनी पत्नी के साथ मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गोनरा गांव स्थित अपनी ससुराल में रहता था। लगभग दो महीने पहले, पत्नी से नाराज़ होकर वह अपने पैतृक गांव भलुही लौट आया था। उसकी इच्छा से पिता ने कुछ खेत बेचकर उसे रिक्शा खरीद कर दिया था। बुधिराम उसी रिक्शे को चलाकर अपना खर्च निकालता था। रविवार देर शाम बुधिराम अपने माता-पिता से यह कहकर घर से निकला था कि उसे चेतिया में चार सवारियां छोड़नी हैं और फिर बांसी से खाद लेने जाना है। 


उसने बताया था कि उसे घर लौटने में रात हो जाएगी। उसके माता पिता खाना खाकर सो गए थे। सोमवार सुबह ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ससुराल के लोग और पत्नी रंजना भी पहुंची। वह शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। सूचना मिलने पर निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad