Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

किसान कांग्रेस की चेतावनी, 15 दिन के भीतर गन्ना बकाया भुगतान करे प्रबंधन



किसान कांग्रेस की चेतावनी,
15 दिन के भीतर गन्ना बकाया भुगतान करे प्रबंधन

बस्ती, 10 जनवरी।
किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के जिला अध्यक्ष कुंवर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में आज बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल लिमिटेड अठदमा रुधौली के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया गया। मुख्य अध्याशी को सम्बेधित ज्ञापन मे 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुये किसानों का सम्पूर्ण गन्ना बाकया भुगतान करने की मांग की गई है। 


भुगतान न होने की की स्थिति में जनपद के किसानों को लेकर मिल का घेराव कर धरना प्रदर्शन की बात कही गयी है। कन्हैया यादव भारतीय प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी, जिला प्रभारी अभय शुक्ला, अमित प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव महेंद्र यादव, भूमिधर गुप्ता, अभिषेक यादव, शत्रुघ्न, राम करन, सूरज यादव, मीरा सिंह व किरन देवी सहित अनेक किसान नेता व कार्यकर्ता मौके पर उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी दिया है कि यदि 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन धरने पर बैठे को बाध्य होगा। यूनिट हेड शैलेन्द्र मिश्रा ने ज्ञापन लिया तथा आश्वासन दिया कि 15 दिनों के अंदर किसानों की समस्त समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE
KRISHNA MISSION HOSPITAL
MARIUM HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad