Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सुल्तानपुर मे एक लाख का इनामिया बदमाश मुठभेड़ मे ढेर



सुल्तानपुर मे एक लाख का इनामिया बदमाश मुठभेड़ मे ढेर
यूपी डेस्कः
सुल्तानपुर में 1 लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने लंभुआ दियरा पुल के पास ढेर कर दिया। बदमाश ने खुद को पुलिस से घिरा हुआ देखकर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनो तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। पुलिस की गोली बदमाश को लगी और वह नीचे गिर पड़ा। पुलिस घायल को अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 


मृतक के ऊपर 17 मुकदमे दर्ज है। जिसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जो फरार चल रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दो जिलों की पुलिस के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई‌। बदमाश लखीमपुर खीरी के फरधान क्षेत्र का रहने वाला आजम उर्फ तालिब था। जिसे पुलिस ने मार गिराया। पुलिस को जानकारी मिली कि लखीमपुर का एक लाख रुपए का इनामी बदमाश आजम लंभुआ क्षेत्र के दियरा पुल के पास से गुजर रहा है। जो किसी घटना को अंजाम देने जा रहा है।


लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर की संयुक्त टीम ने घेरेबंदी की और दियारा पुल के पास उसे रोकने की कोशिश की। आजम ने पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आजम को गोली लगी और वह गिर पड़ा। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि आजम के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज थे। जिसमें गैंगरेप का भी मामला शामिल है। ‌

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad