Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

होटल में ब्वाय फ्रेन्ड संग अय्याशी कर रही थी पत्नी, पति ने रंगेहाथ पकड़ा



होटल में ब्वाय फ्रेन्ड संग
अय्याशी कर रही थी पत्नी, पति ने रंगेहाथ पकड़ा

यूपी डेस्कः झांसी के नवाबाद होटल मे पति ने पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ होटल मे अय्याशी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। पति पुलिस को साथ लेकर यहाँ पहुंचा था। पुलिस व महिला के पति को देख प्रेमी बेड के नीचे छिप गया था। पूलिस की पूछताछ मे महिला ने साफ कहा की पति 2 साल से साथ नहीं रह रहा, तो क्या करती? अपनी मर्जी से आई हूं। पति को सूचना मिली थी कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूम रही है। शक होने पर पति ने दोनों का पीछा किया। पत्नी और उसका प्रेमी बस स्टैंड के पास स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे और वहां कमरा नंबर 103 लेकर ठहर गए। 


कुछ ही देर बाद पति भी वहां पहुंच गया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल में हंगामा शुरू हो गया। पत्नी ने पति के सामने हाई वोल्टेज ड्रामा किया और दावा किया कि वह अपनी मर्जी से वहां आई है। पुलिस के होटल में एंट्री करते ही प्रेमी डर के मारे बेड के नीचे छुप गया। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और युवक को बेड के नीचे से बाहर निकाला। 


सिमराहा गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले भेल निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मामला पुलिस तक पहुंच गया। बाद में राजीनामा होने पर वह पत्नी के साथ सीपरी बाजार में रहने लगा लेकिन वहां भी कलह होने लगा। इस कारण करीब डेढ़ साल से वह पत्नी से अलग रहने लगा। इस दौरान वह ब्वायफ्रेन्ड के साथ अय्याशी करने लगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad