पटरियों, नालियों से अतिक्रमण हटा रहा है नगरपालिका प्रशासन
बस्ती, 02 जनवरी। नगरपालिका क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण तेजी से हटाये जा रहे हैं। इससे पहले नगरपालिका प्रशासन की ओर से प्रचार प्रसार कर अतिक्रमण हटाने की अपील की गयी थी। लेकिन व्यापारियों पर इसका कोई असर नही हुआ। मजबूर होकर नगरपालिका को जबरिया अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू करना पड़ा। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि नाली के आगे बढ़कर सड़क या पटरी पर किया गया अतिक्रमण हटवाया जायेगा।
व्यापारियों को चाहिये कि वे तुरन्त अतिक्रमण हटा लें। मौके पर अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता, कर निर्धारण अधिकारी उदय भान, राजस्व निरीक्षक आशुतोष सिंह, रोहित पाण्डेय, कर संग्राहक शुभम गुप्ता, निर्माण मेट विक्रम सिंह, सफाई नायक राजाराम, रियाज अहमद, वसीम, आलोक, विनोद, निर्माण अनुभाग की टीम व सफाई अनुभाग के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे। नगरपालिका की ओर से शुरू किये गये इस अभियान से हड़कम्प मचा है। दरअसल शहर के खास बाजारों और चौराहों पर व्यापारियों ने सड़क पर दुकान लगा रखा है जिससे आये दिन जाम की समस्या को रही है और शहर भी बेतरतीब दिख रहा है। इसे व्यवस्थित करने के लिये अभियान शुरू किया गया है।











Post a Comment
0 Comments