सराफा बाजार में हलचल, सोने चांदी के दाम मे आई गिरावट
नेशनल डेस्कः सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे बाजार में नई हलचल देखने को मिली है। कीमतों में आई इस नरमी से खरीदारों के चेहरे खिले हैं, वहीं निवेशक बाजार की दिशा को लेकर सतर्क नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों, डॉलर की चाल और मांग-आपूर्ति के संतुलन ने कीमतों पर असर डाला है। सर्राफा एसोसिएशन द्वारा जारी खुदरा बिक्री दर (10 ग्राम पर) के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,74,500 रूपये, 22 कैरेट सोना 1,61,000, 18 कैरेट सोना 1,33,000 तथा चांदी की ज्वेलरी 3,72,500 रूपये है। सोने की कीमत 1.82 लाख तथा चांदी की कीमत 4 लाख के पार पहुंची थी। शादी ब्याह का समय चल रहा है ऐसे में ग्राहकों को जेवर खरीदने में भारी मंहगाई का सामना करना पड़ रहा है।
सराफा बाजार में हलचल, सोने चांदी के दाम मे आई गिरावट
January 31, 2026
0
Tags













Post a Comment
0 Comments