Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से हिन्दू होने का प्रमाण मांग रहे हैं शंकराचार्य



मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से हिन्दू होने का प्रमाण मांग रहे हैं शंकराचार्य
यूपी डेस्कः प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को 40 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उन्होने कहा- मुझसे शंकराचार्य होने का प्रमाण पत्र मांगा गया। वह मैंने दे दिया। मेरे प्रमाण सच्चे थे, इसलिए उन्हें मानना पड़ा। अब मुख्यमंत्री को अपने हिंदू होने का प्रमाण देना चाहिए। 



अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री अगर सच में हिंदू हैं, तो गो-माता को राज्य माता घोषित करें। यूपी से गोमांस का निर्यात बंद करें, नहीं तो हम उन्हे गैर हिंदू घोषित कर देंगे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने महाशिवरात्रि से पहले 10 और 11 मार्च को लखनऊ में धर्म संसद बुलाने का ऐलान किया है. उनका कहना है कि इस दौरान देशभर से संत महंत और आचार्य एकत्र होंगे। मंच से यह तय किया जाएगा कि कौन हिंदू है कौन हिंदू हृदय सम्राट कहलाने योग्य है और किसे नकली हिंदू घोषित किया जाना चाहिए। 


इस बयान के बाद विवाद सुलझने के बजाय और गहराता दिख रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें पूरा समर्थन सनातन धर्म से मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के हिंदुओं के साथ बड़ा छल हो रहा है। यह छल खुद को योगी, संत और धर्म का ठेकेदार बताने वाले लोग और उनकी पार्टी कर रही है. शंकराचार्य का कहना है कि अब ऐसे नकली हिंदुओं का पर्दाफाश जरूरी हो गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad