Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अनतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न



एकीकृत बागवानी विकास मिशन
योजना अनतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
बस्ती, 10 जनवरी। 9 एवं 10 जनवरी को सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस फॅार फ्रूटस बंजरिया बस्ती में एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अनतर्गत दो दिवसीय 60-60 कृषको का प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्र के मुखिया अनीष श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र बस्ती एवं अरूण कुमार तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी, डा0 वी0बी0 सिंह, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया, डा0 प्रेम शंकर यादव, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र बंजरिया, राम विनोद मौर्या, केला विशेषज्ञ, श्यामा चरण शुक्ल, मशरूम विशेषज्ञ के द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया।

      

वैज्ञानिक डा0 वी0बी0 सिंह ने जैविक व प्राकृतिक खेती के बीज के अन्तर को स्पष्ट करते हुये बेस्ट डीकम्पोजर, जीवमृत, घन जीवमृत निमास्त्र बनाने की विधि के बारे में किसानो का जागरूक किया गया। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक द्वारा रंगीन आम की किस्मों के बारे में कृषको को विस्तृत जानकारी दी गई। राम विनोद मौर्या द्वारा केला व श्यामा चरण शुक्ल द्वारा मशरूम उत्पादन कर अधिक आय अर्जित करने हेतु कृषकों को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रगतिशील किसान राम पूरन चौधरी, अरविन्द सिंह, बसंत लाल चौधरी व अन्य सम्मानित कृषक तथा विभागीय कर्मचारी सुभाष चन्द्र मिश्र, धर्मेंन्द्र कुमार, आशीष कुमार, राजन कुमार गोंड, अश्वनी कुमार सिंह, त्रिपुरारी प्रजापति, प्रशान्त चौधरी, छक्कन, अर्जुन आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad