Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लिटिल फ्लावर स्कूल (LFS) में सरस्वती पूजन के साथ शुरू हुआ नये शैक्षिक मे प्रवेश



लिटिल फ्लावर स्कूल (LFS) में सरस्वती
पूजन के साथ शुरू हुआ नये शैक्षिक मे प्रवेश

बस्ती, 23 जनवरी। लिटिल फ्लावर स्कूल सुरेंद्र नगर, कटरा में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस शुभ अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का विधिवत पूजन एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। 


वातावरण मंत्रोच्चारण एवं हवन की पवित्र अग्नि से आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो उठा। इस पावन अवसर पर विद्यालय द्वारा नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश प्रक्रिया का भी शुभारंभ किया गया। प्रबंधक ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, बुद्धि और विवेक का प्रतीक है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण जीवन की कामना की। 


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह ने अपने उद्बोधन में विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं कीं। साथ ही उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारियों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मां सरस्वती से ज्ञान, सफलता एवं सद्बुद्धि की प्रार्थना की। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad