Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

यूपी मे 3 उप जिलाधिकारियों पर गिरी गाज Three sub-district officers in UP face action



यूपी मे 3 उप जिलाधिकारियों पर गिरी गाज
Three sub-district officers in UP face action
यूपी डेस्कः चंदौली में सरकारी और ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जेदारों के पक्ष में काम करने के आरोप में तीन उप जिलाधिकारियों को यूपी सरकार ने निलंबित कर दिया है। मामला जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर से जुड़ा है, जहां तहसीलदार के पद पर रहते हुए इन अधिकारियों ने कथित तौर पर नियमों की अनदेखी की।


उन्होने अवैध कब्जेदारों को फायदा पहुंचाने वाले आदेश जारी किए। निलंबित अधिकारियों में एसडीएम लालता प्रसाद वर्तमान में गाजियाबाद में, सतीश कुमार एटा में और विराग पांडेय बुलंदशहर में तैनात हैं। शासन ने इन तीनों को निलंबन की अवधि में आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद के कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। निलंबन का आदेश प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से जारी किया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad