बस्ती मे जगद्गुरू रामभद्राचार्य की
वशिष्ठ रामायण कथा 18 से 26 फरवरी तक
Vashishtha Ramayana Katha from 16th to 18th February
कार्यक्रम को खास बनाने मे जुटे आयोजक
बस्ती को पुनः वशिष्ठनगर के रूप मे स्थापित करने के प्रयासों को मिलेगी मजबूती
बस्ती, 06 फरवरी। कप्तानगंज विकास क्षेत्र के बढ़नी मिश्र गांव में गुरू वशिष्ठ के आश्रम पर जगद्गुरू रामभद्राचार्य जी की कथा का आयोजिन किया जा रहा है। यहां 18 से 26 फरवरी तक जगद्गुरू के श्रीमुख से अमृत वर्षा होगी। वे महाराजा दशरथ के कुल गुरू वशिष्ठ के जीवन वृत्त, भगवान राम के बाल्यकाल और उनके 3 भाइयों से जुड़ी स्मृकतयों को कथा के माध्यम से जीवंत करेंगे।
यहां पहुंचकर कथा का रसपान करने वाला निश्चित रूप मे बड़ा ही भाग्यशाली होगा। यह बातें समाजसेवी राना दिनेश प्रताप सिंह ने कही। वे आश्रम पर पत्रकापरिसर में पत्रकारों से आयोजन के सम्बन्ध में जानकारी दे रहे थे। राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा बस्ती ने ही दुनिया को राम दिया, रामत्व दिया, उसे कमतर कैसे आंका जा सकता है। राम का यश, राम की महिमा, राम की संवेदना, राम का साहस, राम का शौर्य, राम का चरित्र सबकी पहचान बस्ती से हैं। गुरू वशिष्ठ ने भगवान राम और उनके तीन भाइयों को इसी वशिष्ठ आश्रम में शिक्षा दी थी।
वे यहां 12 साल की आयु तक रहे। भगवान राम का भव्य मंदिर स्थापित हो चुका है, पूरी दुनियां ने इस गौरवशाली क्षण को देखा और अनुभव किया। ऐसे में भगवान राम और उनके भाइयों को शिक्षा देने वाले गुरू वशिष्ठ के आश्रम के बारे में पूरी दुनिया को जानना चाहिये। अयोध्या से पहले बस्ती का महत्व है। इसी धरती पर गुरू वशिष्ठ की सलाह पर महाराजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ कर राम को प्राप्त किया था। वशिष्ठ गोत्र के ब्राह्मण पूरी दुनियां मे कहीं भी हैं तो उनकी वर्जिन यही है। इसी पावन धरती पर पहली बार वशिष्ठ रामायण कथा का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले यह कथा कहीं नही हुई है। राना ने जनपदवासियों से इस वृहद आयोजन को सार्थक बनाने का आग्रह किया है।
आयोजन के बारे मे जानकारी देते हुये राना ने बताया कि 09 फरवरी को कथास्थल पर भूमि पूजन होगा, इसमे अयोध्या के मेयर सहित तमाम विशिष्ट जन मौजूद रहेंगे। 11 फरवरी को वशिष्ठ धाम से अयोध्या धाम तक आमंत्र रथयात्रा निकाली जायेगी। अयोध्या पहुंचकर भगवान राम, उनके परिवार को आमंत्रित किया जायेगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय यह निमंत्रण स्वीकार करेंगे। 16 फरवरी को अयोध्या के आचार्य रघुनाथ दास शास्त्री, वृन्दावन के आचार्य नीरज पराशर तथा ज्योतिषाचार्य प्रभाकर मिश्र सहित 11 विद्वान मंदिर मे विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा के लिये पूजन करायेंगे। 20 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हिमांचल के रात्यपाल शिवप्रताप शुक्ल मौजूद रहेंगे। प्रतिदिन शाम 6 बजे से प्रसिद्ध गायक गायिकाओं के द्वारा राम और राष्ट्र पर भजन प्रस्तुत किये जायेंगे।
कथा पंडाल, परिसर, पार्किंग, प्रवेश व निकास स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बिजली पानी आपूर्ति आदि व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन कार्य कर रहा है। हालांकि गोटवा कस्बे से बढ़नी मिश्र तक जाने वाले मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था नही है, कहीं कोई संकेतक नही लगा है। मार्ग की पटरियां क्षतिग्रस्त हैं, ऐसे में रात मे बड़ी संख्या मे चार पहिया वाहनों का आवागमन सहज हो इसको लेकर प्रशासन और आयोजकों को सतर्क रहना होगा। प्रेस वार्ता में सतीश मिश्र, हरिप्रसाद मिश्र, उपेन्द्र कुमार मिश्र, राकेश मिश्र, आदेश मिश्र, शिवप्रकाश मिश्र, आशीष मिश्र, दिव्यांश मिश्र, जयदीप मिश्र, अभय मिश्र, राजनाथ विश्वकर्मा, मुकुल मिश्र, शिवम मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, अनिरूद्ध मिश्र, विजय मिश्र, संतोष मिश्र, विकास, शिवबक्श, अविनाश मनीष सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
















Post a Comment
0 Comments