Basti News: लालगंज पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा,
रेप की कोशिश का आरोप
बस्ती, 02 फरवरी। लालगंज थाने की पुलिस ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की पहचान इसी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर (छिबरा) निवासी मो0 अहद पुत्र अहमद रजा के रूप मे हुई। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने नाबालिक लड़की को डारा धमका कर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। स्थानीय पुलिस इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार ने बताया कि अभियुक्त को सोमवार को दिन में 12.35 बजे ग्राम लालगंज कुआनो नदी पुल के पास से हिरासत में लिया गया। उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही जारी है।
Basti News: लालगंज पुलिस ने अभियुक्त को दबोचा, रेप की कोशिश का आरोप
February 02, 2026
0
Tags













Post a Comment
0 Comments