Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मीडिया दस्तक न्यूज (Mediadustak News) की ओर से पुरस्कृत की गईं हाईस्कूल, इण्टर की टॉपर छात्रायें



मीडिया दस्तक न्यूज (Mediadustak News) की ओर से
पुरस्कृत की गईं हाईस्कूल, इण्टर की टॉपर छात्रायें

बस्ती, 02 फरवरी। बनकटी ब्लाक मुख्यालय पर स्थित सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इण्टर कालेज की हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मीडिया दस्तक न्यूज के डायरेक्टर अशोक श्रीवास्तव द्वारा कालेज परिसर में आयोजित एक समारोह में 1,000 रूपये का नगद पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 


हाईस्कूल की छात्रा चंदा और इण्टरमीडिण्ट की छात्रा कोमल का पुरस्कृत करने के उपरान्त अशोक श्रीवास्तव श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा परीक्षा अंकों का खेल है। कोई एक अंक अधिक पाकर विशिष्ट बन जाता है तो कोई एक अंक कम पाने पर पीछे रह जाता है। लेकिन इससे घबराना नही चाहिये। कई ऐसे कारण हैं जो परिणाम को प्रभावित करते हैं। जिस छात्र का एक अंक कम है जरूरी नही कि वह टॉपर छात्र से कमजोर हो। अशोक श्रीवास्तव ने कहा पूरे पाठ्यक्रम को कई हिस्सों में बांटकर तैयारी करनी चाहिये और बेहतर अंक पाने के लिये उत्तर पुस्तिका में व्यवहारिक भाषा का प्रयोग करना चाहिये। उन्होने छात्राओं को शुभकामनायें देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कालेज के प्रबंधक डा. अनिल कुमार मौर्य, प्रधानाचार्य डा. नीलम मौर्य, संस्थापक वंशराज मौर्य, प्रशासक श्रीमती सरोज मौर्य ने छात्राओं को शुभकामनायें दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad