Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Bijnor: युवती ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर, हालत गंभीर



Bijnor:  युवती ने प्रेमी के घर जाकर खाया जहर, हालत गंभीर
जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान)। किरतपुर क्षेत्र में प्रेमी द्वारा शादी से मना करने पर युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर जहर खा लिया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले का एक युवक उनकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर पिछले दो वर्षों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था। 


उसने धमकी देकर कई बार रुपये भी ऐंठे और शारीरिक शोषण करता रहा। बताया गया कि 16 फरवरी 2026 की रात युवक ने युवती को अपने घर बुलाया था। वहां युवती ने शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने जबरदस्ती करने का प्रयास किया। इससे आहत होकर युवती ने वहीं जहर खा लिया। युवती की मां ने बताया कि उनकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता और उसके परिवार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad