Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बरेली में बेहोशी की हालत मे छात्रा संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार Student raped in Bareilly, accused arrested



बरेली में बेहोशी की हालत मे छात्रा संग दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Student raped in Bareilly, accused arrested
यूपी डेस्कः बरेली में हाईस्कूल की एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। परिजनों की तहरीर के अनुसार, छात्रा की दो सहेलियों ने उसे अपने भाई से मिलवाया था। आरोप है कि बाद में बहाने से छात्रा को एक होटल ले जाया गया।



वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में आरोपी युवक अनस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों सहेलियां भी वहां से चली गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस और उसकी दो बहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad