Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

निबंध प्रतियोगिता मे गोरक्ष प्रान्त मे रितेश को मिला प्रथम स्थान, बधाइयां दे रहे लोग

रितेश को मिला प्रथम स्थान



निबंध प्रतियोगिता मे गोरक्ष प्रान्त मे
रितेश को मिला प्रथम स्थान, बधाइयां दे रहे लोग
बस्ती, 26 फरवरी। अखिल भारतीय निबंध प्रतियोगिता मे सरस्वती वि़द्या मन्दिर रामबा्रग के 7 वीं कक्षा के छात्र रितेश राज ने गोरक्ष प्रान्त में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय और जनपद को गौरवान्वित किया है। सरस्वती शिशु मन्दिर रामबा्रग के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी एवं प्रान्तीय संस्कृति बोध परियोजना प्रमुख ने रितेश को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व नगद देकर सम्मानित किया।


रितेश पढ़ाई लिखाई मे काफी अच्छे हैं, अपने पिता साहित्याकार, कवि डा. अजीत श्रीवास्तव व गुरूजनों से प्रेरणा लेकर लगातार अच्छे अंक अर्जित कर रहे हैं। उनका सपना है कि हाईस्कूल मे प्रदेश टॉप कर विद्यालय और परिजनों का नाम रोशन करेंगे। रितेश की सफलता पर परिजनों, सगे सम्बन्धियों मे काफी खुशी है, लोग उन्हे बधाइयां व शुभकानमायें दे रहे हैं। रितेश को शुभकामनायें देने वालों में प्रमुख रूप से बाबा कृष्णमोहन श्रीवास्तव, माता सुमन श्रीवास्तव, पिता डा. अजीत श्रीवास्तव, डा. वीके. वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, डा. रघुवंश मणि त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, रामसजन यादव आदि शामिल हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad