Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विचार गोष्ठी व रक्तदान कर यूजीसी नियमों का किया समर्थन



विचार गोष्ठी व रक्तदान कर यूजीसी नियमों का किया समर्थन
बस्ती, 16 फरवरी। नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी ई. चन्द्रशेखर वर्मा और जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौधरी उर्फ शाका के संयोजन में कप्तानगंज चौराहे के निकट पिकौरासानी में यूजीसी के नये नियमो के समर्थन मेंं विचार गोष्ठी और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कुल 67 लोगों ने दूसरों का जीवन बचाने के लिये अपना रक्त दिया।


विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व आई.पी.एस. डा. वी.पी. अशोक ने कहा कि नया यूजीसी एक्ट ओबीसी, एससी-एसटी, महिला एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग सहित समाज के सभी वर्गों के हित में है। यह अधिनियम शिक्षा में समान अवसर, पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने में सहायक है। यूजीसी अधिनियम को बिना किसी संशोधन के पूरी तरह लागू किया जाए, ताकि सभी वर्गों को इसका समुचित लाभ मिल सके। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि  कबीर मठ अयोध्या के महन्थ उमाशंकर दास, सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल, विवेक ब्रम्हचारी ने कहा कि  आयोग की नीतियां सामाजिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 


ये संविधान में निहित समानता और शिक्षा के अधिकार को सशक्त करती हैं, साथ ही राष्ट्र निर्माण में शिक्षित युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करती हैं। इसके तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार अवसर मिलते हैं। यूजीसी के नए नियम उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में कारगर होगा, उसे लागू किया जाय। नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी ई. चन्द्रशेखर वर्मा और जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौधरी उर्फ शाका, ने आगन्तुकों का स्वागत करते हुये कहा कि यूजीसी के नये नियमों को प्रभावी ंढंग से लागू किया जाय जिससे भेदभाव दूर हो।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad